STUDENT HELPLINE : 09931083325

डेस्कटॉप आइकॉन्स के साथ कार्य करना-

विंडोज 7 डेस्कटॉप में आमतौर पर एक या अधिक छोटे-छोटे इमेज होते है| इन छोटे-छोटे इमेज को आइकॉन्स कहा जाता है|

आइकॉन्स किसी चीज का सांकेतिक प्रस्तुतीकरण है|
जैसे- ड्राइव, फोल्डर, फाइल या प्रोग्राम| आइकॉन्स के मदद से आप शीघ्र ही एक एप्लीकेशन को इसके आइकॉन पर डबल क्लिक करके खोल सकते है|

उदाहरण के लिए जब विंडोज 7 खुलता है, तब आप रीसायकल बिन (Recycle Bin) नाम का आइकॉन देखतें है, जो आपके डेस्कटॉप के ऊपरी-बाएँ कोने पर होता है|

रीसायकल बिन का आइकॉन

रीसायकल बिन का प्रमुख कार्य मिटाए (Delete) गये फाइल या फोल्डर को अस्थाई तौर पर स्टोर करना है| आप चाहे तो, इसे बाद में रीसायकल बिन से रिस्टोर या हमेशा के लिए मिटा सकते है|

डेस्कटॉप पर आइकॉन्स को शामिल करना-

आप डेस्कटॉप पर कई आइकॉन्स रख सकते है| यदि आप अपने डेस्कटॉप पर आइकॉन्स को जोड़ना (Add) करना चाहते है तो निम्न स्टेप को फॉलो करें|

हम यहाँ अपने मामले में, विंडोज 7 में प्रयोग होने वाले एक ड्राइंग प्रोग्राम- पेंट (Paint) को डेस्कटॉप आइकॉन के रूप में जोड़ना चाहते है|

आइकॉन को जोड़ने के लिए-

  1. टास्कबार में बाएँ और निचे लगे स्टार्ट बटन पर क्लिक करें|
  2. ऑल प्रोग्राम विकल्प पर क्लिक करें|
  3. प्रोग्राम लिस्ट से एक्सेसरीज फोल्डर पर क्लिक करें|
  4. पेंट प्रोग्राम पर राईट क्लिक करें|
  5. डिस्प्ले हुए कॉन्टेक्स्ट मेनू (Context Menu) से सेंड टू (Send to) विकल्प पर क्लिक करें|
  6. अब कॉन्टेक्स्ट मेनू से डेस्कटॉप विकल्प को चुनें|
विंडोज 7 के पेंट प्रोग्राम को डेस्कटॉप पर आइकॉन के रूप में रखना

आपका मनचाहा प्रोग्राम डेस्कटॉप आइकॉन के रूप में डेस्कटॉप पर add हो जायेगा| इसे आप डबल क्लिक करके खोल सकते हैं|

डेस्कटॉप आइकॉन्स को व्यवस्थित (Arrange) करना-

डेस्कटॉप आइकॉन्स को एरेंज करने के लिए-

  1. डेस्कटॉप के खाली स्थान पर कहीं भी राईट क्लिक करें|
  2. कांटेक्ट मेनू से व्यू (View) विकल्प को चुनें|
  3. ऑटो ऐरेंज (Auto arrange) विकल्प को चुनें|
विंडोज 7 के पेंट प्रोग्राम को डेस्कटॉप पर आइकॉन के रूप में रखना

डेस्कटॉप आइकॉन्स को छुपाना-

डेस्कटॉप आइकॉन्स को छुपाने के लिए-

  1. डेस्कटॉप के खाली स्थान पर कहीं भी राईट क्लिक करें|
  2. View विकल्प को चुनें|
  3. शो डेस्कटॉप आइकॉन्स (Show desktop icons) पर क्लिक करें|

नोट- यहाँ इस विकल्प (Option) का चेक मार्क () यह दर्शाता है कि, डेस्कटॉप पर आइकॉन्स दिखाना है| यदि आप चेक मार्क को क्लिक करके हटा देते है, तब डेस्कटॉप पर कोई भी आइकॉन्स डिस्प्ले नहीं होगा|


Please Follow and Like us: